सीतामढ़ी में जलजमाव पर डीएम रिची पांडेय एक्शन में — रातों-रात पहुंचे प्रभावित इलाकों में! नगर निगम को दिया सख्त निर्देश! अधिकारियों को सख्त चेतावनी!

सीतामढ़ी में डीएम रिची पांडेय का एक्शन मोड!
लगातार बारिश से शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने रविवार को खुद फील्ड में उतरकर हालात का जायजा लिया।
डीएम ने एक्सचेंज रोड, एसएसबी कैंप, गौशाला चौक और अन्य इलाकों का निरीक्षण किया और नगर निगम को अलर्ट मोड में रहने तथा जल निकासी कार्य में लापरवाही न बरतने का सख्त निर्देश दिया।
साथ ही उन्होंने बिजली विभाग को ढीले तारों को तुरंत दुरुस्त करने और स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर व चूना छिड़काव का आदेश दिया।
💬 डीएम का स्पष्ट निर्देश —
> “जनता को किसी भी हाल में असुविधा नहीं होनी चाहिए, बच्चों और वृद्धजनों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।”
प्रशासन की टीमें अब पूरे शहर में जल निकासी और सफाई अभियान में जुटी हैं।



