आज खुलेगा माता का पट

नवरात्रि के छठे दिन रविवार को मां कात्यायनी की पूजा विधिवत श्रद्धा के साथ की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।माता के जयकारे से नगर के दुर्गा मंदिर परिसर गूंज उठा। शाम में गाजा बाजा के साथ शहर में बेल निमंत्रण शोभा यात्रा निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। विभिन्न पूजा पंडालों द्वारा अलग-अलग शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा को लेकर बड़ी संख्या में शहर में पुलिस वालों की तैनाती की गई थी।शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में मां के आगमन के लिए बेल न्योतन की विधि की गई।मंत्रोच्चारण के साथ पुरोहितों ने बेल के पेड़ के नीचे मां दुर्गा की आराधना की।

इसके बाद उन्हें निमंत्रण दिया गया। जिले में चारों ओर नवरात्र का उत्साह दिख रहा है। हर ओर दुर्गा सप्तशती के श्लोक गूंज रहे हैं। जगह-जगह देवी गीत बज रहे हैं। धूप,अगरबत्ती व गुगुल की सुगंध हवा में तैर रही है। पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु मां भवानी की भक्ति में लीन हैं । देवी मंदिरों सहित पूजा पंडालों में मां भवानी का दरबार सजा हुआ है। शहर से लेकर गांवों तक पूजा पंडाल सज-धज कर तैयार हो चुके हैं। सोमवार को महासप्तमी को पूजा पंडालों में मां दुर्गे का नेत्रपट खुलते ही विशेष पूजा -अर्चना शुरू हो जाएगी। श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ेगा। सोमवार से लेकर गुरुवार तक पूजा पंडालों व देवी मंदिरों के समीप भव्य मेला लगेगा। जहां पहुंचे लाखों श्रद्धालु मां जगदंबे की पूजा-अर्चना करेंगे और मेले का आनंद लेंगे। कात्यायनी स्वरूप की हुई पुजा डुमरी कटसरी। शारदीय नवरात्र के छठवें दिन देवी दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा-अर्चना भक्तिभाव के साथ की गई। देवी आरती एवं प्रसाद को लेकर सुबह-शाम पुजा पंडालों में भक्तो की भीड जुट रही है।साथ ही दुर्गा सप्तशती के पावन श्लोकों एवं भक्तिमय गीतों वातावरण गुंजायमान हो रहा है। पुरनहिया में बेल न्योतन हुआ संपन्न: पुरनहिया। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन देवी दुर्गा के छठे स्वरूप मा कात्यायिनी की पूजा अर्चना के साथ बेल न्योतन कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ।पूजा समितियों द्वारा ढोल बाजे के साथ बेलन्योतन की यात्रा निकाली गयी। बसंत गजीवन, बसंतपट्टी, पुरनहिया,अशोगी,बेदौलबाज,सोनौल सुल्तान आदि पूजा समिति बेल न्योतन के निकले।बेल वृक्ष के पास पहुंचने के बाद वैदिक रीति मंत्रोच्चार से बेल के पत्तों को निमंत्रित किया गया है।बेल न्योतन कर मा भगवती के प्राण प्रतिष्ठा के लिये विधिवत पूजा अर्चना की गयी है। डुमरी कटसरी में हुआ बेलन्योतन डुमरी कटसरी। प्रखंड क्षेत्र में स्थापित सभी 18 पुजा पंडालो द्वारा बेल न्योतन कार्यक्रम का आयोजन रविवार को हुआ। देवी मां के जयघोष एवं बैण्ड बाजे के बीच चिन्हित बेल वृक्ष तक पहुंच कर विधि-विधान से आमंत्रण पुजा की गई। पुजीत बेल फल को सोमवार को तोड़कर पुजा पंडाल में लाने के बाद देवी दरबार का पट खोलने की रस्म विधि-विधान से पूरी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *