सीतामढ़ी में युवाओं ने लिया शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प
साक्षरताकर्मियों ने रंगोली बनाकर दिया ‘Vote for Great Bihar’ का संदेश

सीतामढ़ी में युवाओं ने लिया शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प
साक्षरताकर्मियों ने रंगोली बनाकर दिया ‘Vote for Great Bihar’ का संदेश
सीतामढ़ी | संवाददाता
आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन–2025 को लेकर सीतामढ़ी जिले में मतदाता जागरूकता अभियान जोर पकड़ रहा है।
जिलाधिकारी रिची पांडेय के निर्देश पर रविवार को शिक्षा विभाग और साक्षरता मिशन के संयुक्त तत्वावधान में जिले के सभी प्रखंडों में संकल्प सभाओं का आयोजन किया गया।
डुमरा प्रखंड के मध्य विद्यालय बनचौड़ी (उर्दू) में सभा की अध्यक्षता एसआरपी संजय कुमार मधु ने की।
“हर वोट की अपनी कीमत है। हमें अपने परिवार और पड़ोसियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करना चाहिए।”
बाजपट्टी प्रखंड मुख्यालय स्थित संस्कार भारती हाई स्कूल में युवाओं और साक्षरताकर्मियों ने रंगोली बनाकर ‘Vote for Great Bihar’ संदेश फैलाया।
डीपीओ (साक्षरता) आयुष कुमार ने बताया कि:
“लोकतंत्र की असली ताकत मतदाताओं के हाथ में होती है। शत-प्रतिशत मतदान तभी संभव है जब हर नागरिक मतदान के महत्व को समझे।”
आने वाले दिनों में रैली, नुक्कड़ नाटक और क्विज़ कार्यक्रम के जरिए मतदाता जागरूकता और बढ़ाई जाएगी

