कड़वा चौथ पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत — पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

कड़वा चौथ पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत — पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

सीतामढ़ी,
कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर शुक्रवार को जिलेभर में कड़वा चौथ का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र, सुख और समृद्धि की कामना की।

सुबह से ही महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर भगवान शिव-पार्वती, गणेशजी और कार्तिकेय की पूजा-अर्चना की। घरों में पूजा चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर भगवान की मूर्तियाँ स्थापित की गईं। लौटे में जल भरकर रोली से स्वस्तिक बनाया गया, नारियल रखा गया और कलावा बांधकर पूजन की शुरुआत हुई।

पूजन के बाद विवाहित महिलाओं ने चौथमाता की कथा सुनी और रात्रि में चंद्रदेव को अर्घ्य देकर चलनी से पति का दर्शन कर पारण किया।

शहर के जानकी मंदिर और पुनौरा धाम में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुहागिनों ने भजन-कीर्तन कर माता जानकी से अपने पति के दीर्घायु होने की प्रार्थना की।

यह व्रत केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि पति-पत्नी के गहरे भावनात्मक बंधन को और मजबूत करने वाला पर्व माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *