सीतामढ़ी में सरेशाम गोलीकांड — भोरहा निवासी रवि रंजन सिंह की इलाज के दौरान मौत

सीतामढ़ी में सरेशाम गोलीकांड — भोरहा निवासी रवि रंजन सिंह की इलाज के दौरान मौत
सीतामढ़ी | बेलसंड थाना क्षेत्र
आज दिनांक 08 अक्टूबर 2025, संध्या करीब 5:30 बजे बेलसंड थाना क्षेत्र के भोरहा गांव निवासी रवि रंजन सिंह (उम्र लगभग 32 वर्ष) को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इलाज के क्रम में रवि रंजन सिंह की मृत्यु हो गई।

प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं, विशेषकर पूर्व रंजिश के बिंदुओं पर जांच कर रही है।
फिलहाल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था सामान्य है।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
📍 स्थान — भोरहा, बेलसंड, सीतामढ़ी
🕒 समय — संध्या 5:30 बजे
⚖️ स्थिति — अपराधियों की तलाश में पुलिस टीम सक्रिय

