शिवहर में उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई! 67.06 लाख नकदी बरामद — कार व बाइक जब्त

शिवहर में उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई 67.06 लाख नकदी बरामद — कार व बाइक जब्त
विधानसभा चुनाव से पहले मोटी रकम मिलने से हड़कंप
📍 शिवहर | प्रतिनिधि रिपोर्ट
विधानसभा चुनाव को लेकर सतर्क जिला प्रशासन की उड़नदस्ता टीम (FST) ने शुक्रवार को छह अलग-अलग जगहों पर अभियान चलाकर कुल ₹67 लाख 06 हजार नकदी जब्त की है। साथ ही एक कार और कई बाइकें भी कब्जे में ली गई हैं।
🔸 कार्रवाई के मुख्य बिंदु —
जीरोमाइल चौक और नवाब हाईस्कूल के बीच कार से ₹62 लाख बरामद
पिपराही के धनकौल बांध के पास बाइक से ₹80,000 मिले
श्यामपुर भटहां के जहांगीरपुर में बाइक से ₹1.65 लाख
पुरनहिया थाना क्षेत्र के अशोगी से ₹1 लाख व ₹62,000
बेदौल बाज इलाके से बाइक की डिक्की से ₹99,000
🗣️ एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पकड़े गए सभी लोगों से पूछताछ जारी है। जिनसे नकदी बरामद हुई है, उनकी पहचान फिलहाल गोपनीय रखी गई है।
💼 आयकर विभाग को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। विभाग की रिपोर्ट के बाद ही रकम की असली सच्चाई सामने आएगी।
📢 विधानसभा चुनाव के बीच इतनी बड़ी नकदी बरामदगी पर जिले में मचा सियासी हलचल!

