एसटीएफ ने ध्वस्त किया इनामी गिरोह का इनामी नेटवर्क, अब सरगना की तलाश
सीतामढ़ी। अपराध की धरती पर फिर गूंजीं गोलियां, पर इस बार निशाने पर थे खुद अपराधी। रात के सन्नाटे में अचानक गोलियों की आवाज़ गूंजी, और कुछ ही मिनटों में धराशायी हो गया एक ऐसा नेटवर्क, जो महीनों से जिले में खून और दहशत का कारोबार चला रहा था। बिहार एसटीएफ और सीतामढ़ी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उस गिरोह की कमर टूट गई, जिसने पिछले कुछ महीनों से जिले में हत्या और रंगदारी की साजिश रच रखी थी। रविवार देर रात हुई इस मुठभेड़ में कुख्यात रंजन पाठक गिरोह के तीन इनामी शूटर गोली लगने से घायल हो गए और गिरफ्तार कर लिए गए।

पुलिस ने मौके से दो पिस्टल, आठ कारतूस और पांच खोखे बरामद किए।
तीनों पर हत्या व रंगदारी के कई मामले दर्ज, रंजन पाठक के “ट्रिगर स्क्वाड” में थे शामिल।


जन पाठक पर भी हाल ही में पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस की इस सफलता को हाल के दिनों की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। मुठभेड़ के बाद बिहार एसटीएफ और सीतामढ़ी पुलिस ने इनामी गिरोह के 25 हजार के इनामी तीनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की कार्रवाई में कुख्यात रंजन पाठक के तीनों इनामी शूटर शिवहर के दोस्तियां निवासी राहुल झा उर्फ फूलबाबू, बाजपट्टी के संढवारा निवासी दीपक ठाकुर और सुरसंड निवासी राकेश कुमार उर्फ लोहा सिंह के पैर में गोली लगी है।

मालूम हो कि पुलिस मुख्यालय के अनुसार, तीनों शूटरों का अपराधिक इतिहास लंबा है। राहुल झा पर हत्या और आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन मामले, जबकि दीपक ठाकुर तीन और लोहा सिंह पर भी पांच हत्या व रंगदारी के केस दर्ज हैं। ये सभी रंजन पाठक के ‘ट्रिगर स्क्वाड’ में शामिल थे, जो उसकी ओर से ठेके पर हत्या और वसूली का काम करते थे। सटीएफ सूत्रों ने बताया कि यह गिरोह न केवल सीतामढ़ी, बल्कि शिवहर में भी सक्रिय था। रंजन पाठक पिछले कई महीनों से फरार है और पुलिस अब उसकी लोकेशन ट्रैकिंग में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही रंजन पाठक और इस गिरोह को फंडिंग करने शशिकपूर झा को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। इससे पूर्व पुलिस ने इस गिरोह के मुख्य सरंक्षण कर्ता सुरसंड प्रखंड के रधाउर पंचायत के मुखिया रविशंकर को गिरफ्तार कर गिरोह पर बड़ा प्रहार किया था। अब इनके शूटरों के पकड़े जाने से जिलेवासियों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।
हाल के दिनों में सीतामढ़ी और शिवहर में पांच हत्याएं:

एसपी अमित रंजन ने बताया कि पकड़े गए तीनों बदमाश रंजन पाठक गिरोह के शातिर हैं और गिरोह को शशिकपूर झा फंडिग करता है। सभी रंजन पाठक और शशिकपूर झा के इशारे पर जिले में हत्याकांड को अंजाम दे चुके हैं। एसपी ने बताया कि बाजपट्टी में आदित्य कुमार उर्फ बेलवा की हत्या, डुमरा में परोहा पंचायत के मुखिया के देवर मदन कुशवाहा की हत्या और लगमा में ब्रह्मर्षि समाज के पूर्व अध्यक्ष राममनोहर शर्मा उर्फ गणेशी जी की हत्या इन्ही लोगों ने की थी। शिवहर के पुरनहिया थाना क्षेत्र के दोस्तियां में गुड्डू ठाकुर की हत्या में इनका नाम है।
रंजन पाठक और शशिकपूर को तलाश रही पुलिस
एसपी ने बताया कि गिरोह के संरक्षणकर्ता रधाउर मुखिया रविशंकर को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरोह का सरगना रंजन पाठक और फंडिंग करने वाले शशिकपूर झा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस व बिहार एसटीएफ की टीम छापेमारी कर रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।


अच्छी शुरुआत, नए रूप में खबरों को पढ़ कर बहुत अच्छा लगा। उम्मीद है नित नए रूप से 3rd eye तरक्की की सीढ़ी चढ़े। पूरे टिम को मेरी शुभकामना।
धन्यवाद आनन्द जी
good news