आज छठ महापर्व का शुभारंभ, पहला दिन नहाय-खाय, जानें विधि, मुहूर्त, छठ पूजा की महत्वपूर्ण तारीखें, सूर्य अर्घ्य, व्रत पारण

आज 25 अक्टूबर शनिवार से शोभन योग और रवि योग में छठ महापर्व का शुभारंभ हुआ है. छठ पूजा का प्रारंभ नहाय-खाय से होता है. सीतामढ़ी जिले के डुमरा जिला मुख्यालय से सटे नारायणपुर स्थित भविष्य दर्शन केंद्र के संस्थापक जिले के प्रख्यात तांत्रिक गिरधर गोपाल चौबे से जानते हैं छठ पूजा की महत्वपूर्ण तारीखें, नहाय-खाय विधि आदि के बारे में।

छठ पूजा की महत्वपूर्ण तारीखें

छठ पूजा का पहला दिन: 25 अक्टूबर,शनिवार,नहाय-खाय
छठ पूजा का दूसरा दिन: 26 अक्टूबर,रविवार,खरना
छठ पूजा का तीसरा दिन: 27 अक्टूबर,सोमवार,डूबते सूर्य को अर्घ्य
छठ पूजा का चौथा दिन: 28 अक्टूबर,मंगलवार,उगते सूर्य को अर्घ्य, पारण

छठ पूजा का पहला दिन: नहाय-खाय मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि आज 25 अक्टूबर को 01:19 एएम से है. यह तिथि 26 अक्टूबर को 03:48 ए एम तक है. ऐसे में उदयातिथि के आधार पर कार्तिक शुक्ल चतुर्थी तिथि आज है. ऐसे में नहाय-खाय आज है।


आज शोभन योग सुबह 05:55 ए एम से लेकर कल 26 अक्टूबर को 03:48 ए एम तक है. वहीं रवि योग सुबह 07:51 ए एम से कल 06:29 ए एम तक है. वहीं अनुराधा नक्षत्र प्रात:काल से लेकर 07:51 ए एम तक है, उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र है. नहाय-खाय के दिन का शुभ समय यानि अभिजीत मुहूर्त 11:42 ए एम से दोपहर 12:27 पी एम तक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *